फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot dead in etah dead body found during excavation from JCB

Etah: युवक की गोली मारकर हत्या, जेसीबी से खोदाई के दौरान मिली लाश

Sun, 05 Jun 2022 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 05:27 PM IST
सार

जिले में हत्या की वारदात के अंजाम दिया गया। गोली किसने और क्यों मारी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Youth shot dead in etah dead body found during excavation from JCB
demo pic

विस्तार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बंथल निवासी 20 वर्षीय युवक 30 मई की शाम को लापता हो गया था। उसी दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार रात उसका शव हजारा नहर के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला। युवक को गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

 
तलाश के बाद भी नहीं लगा था सुराग 

गांव बंथल निवासी रंजीत ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसका 19 वर्षीय भाई कुलदीप 30 मई की शाम से लापता था। खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो 31 मई को पिलुआ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हजारा नहर किनारे के गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। जहां शनिवार को जेसीबी चालक ने थाना पुलिस को एक शव पड़ा होने की सूचना दी। 

विज्ञापन

हत्या की कराई गई रिपोर्ट दर्ज 

पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तो पता चला शव कुलदीप का है। उसने बताया किसी व्यक्ति ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस को शव के पास एक एक तमंचा मिला है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर गोली मारकर भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया कि युवक का शव नहर के पास मिला था। उसकी हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed