फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth remain healthy through sports: District Magistrate

खेलकूद युवाओं को स्वस्थ रखने का साधन: डीएम

Thu, 27 Jan 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth remain healthy through sports: District Magistrate
मैनपुरी। पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन पर पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद युवाओं को स्वस्थ रखने का साधन हैं। कबड्डी में जागीर की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लॉक जागीर की टीम विजेता रही वहीं घिरोर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग वॉलीबाल में मैनपुरी की टीम विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, आरती द्वितीय, आकांक्षा तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जयवीर सिंह प्रथम, प्रभात यादव द्वितीय, विपिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में डौली प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, आरती तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद में प्रभात प्रथम, विपिन द्वितीय, जयवीर तृतीय स्थान पर रहे। जिलाधिकारी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed