फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth murder in khandouli agra up news

टैंक के अंदर लाश: युवक की बेरहमी से हत्या, फिर ऐसे ठिकाने लगाया शव; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Nov 2023 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 07:36 PM IST
सार

युवक की हत्या कर लाश टैंक में छिपा ददी गई। सुबह लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
youth murder in khandouli agra up news
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर लाश को टैंक में छिपा दिया गया। सुबह-सुबह जब लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की शिनाख्त की। परिवार के लोगों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


थाना खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर प्रकाश कोल्ड स्टोर के पीछे स्थित मलका नर्सरी के पास कांशीराम योजना के फ्लैट के प्रांगण में बने टैंक में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने टैंक के अंदर लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी एत्मादपुर सौरभ कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकाल कर उसकी पेंट की जेब की तलाशी ली। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त प्रदीप कुमार पुत्र मानिक चंन्द्र जाटव के रूप में कर ली। मृतक के परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक के बड़े भाई सचिन ने  पुलिस को बताया कि प्रदीप कुमार मेडिकल फैक्टरी में नौकरी करता था। वह बीती रात आठ बजे खाना खाकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने उसे बस्ती में एक युवक के साथ नौ बजे देखा था। उसके बाद से प्रदीप लापता हो गया। रात भर वह घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed