फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth murder in amanpur gone for Race to recruitment in military

सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाने गए युवक की हत्या, सड़क किनारे गड्ढे में मिली लाश

Tue, 02 Jul 2019 05:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
youth murder in amanpur gone for Race to recruitment in military
विकास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह दौड़ लगाने गया था। उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। 
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने सिढ़पुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद ही पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गांव अर्जुन निवासी विकास (18) पुत्र उग्रसेन सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को तड़के तकरीबन 4:30 बजे विकास घर से दौड़ लगाने के लिए निकला। दौड़ लगाते समय वो अपने अन्य साथियों से काफी आगे निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर लाठी-डंडे से किए गए प्रहार

तभी उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर लाठी-डंडे से प्रहार किए गए। काफी देर तक विकास दौड़ लगाकर वापस नहीं लौटा तो उसके साथी चिंतित हो गए। गांव में सूचना दी गई। तलाश करने पर उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। 

उसकी नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे देर से पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। 

लोगों ने सड़क पर पेड़ काटकर डाल दिए और पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली गवेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद जाम खुल सका। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई सत्येंद्र के ससुरालीजन सुनील व सरन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed