फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
पटियाली। क्षेत्र के नगला मई में पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्द एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नगला मई निवासी राजीव (22) पुत्र पप्पू की लगभग छह माह पहले अपने भाई की साली बबली निवासी कंपिल फर्रुखाबाद के साथ शादी हुई थी। उसके कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। राजीव ने उसे बुलाने के लिए कई बार फोन भी किया, लेकिन वह नही आई। जिससे वह काफी परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को वह 11 बजे गांव में घूमने के बाद अपने घर लौट आया। इसके बाद रात के समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उसके शव को नीचे उतारा गया। जानकारी पर ससुराल पहुंची पत्नी रोने विलखने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएसआइ अवधेश भदौरिया ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed