फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth kidnapped in car three arrested Agra crime news

Agra: रंगबाजी के चलते कार में अगवा किया युवक, तीन गिरफ्तार 

Thu, 07 Jul 2022 08:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

कार सवार युवकों  ने रंगबाजी के  चलते एक  युवक को कार में डाल लिया। उसके अपहरण का प्रयास किया। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,  जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।
 

विज्ञापन
Youth kidnapped in car three arrested Agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में बोदला से बुधवार रात को रंगबाजी में कार सवार चार युवकों ने कंपाउंडर का अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर ले गए। इसकी जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। शाहगंज के गांव सुचेता पर आरोपी अपहृत को छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने कार सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। तीनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

 
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि एटा के थाना कोतवाली स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी गौरव कुमार, अलबतिया निवासी पंकज चौधरी और सिकंदरा के सींगना बुर्ज निवासी विष्णु चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। गौरव कुमार हाल में अलबातिया में रह रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय शानू उर्फ कन्हैया शर्मा एक क्लीनिक पर कंपाउंडर है। बुधवार रात तकरीबन 11:00 बजे वह बोदला चौराहे पर आया था। अपने एक परिचित के ई-रिक्शा में बैठा हुआ था। तभी कार सवार तीनों आरोपी आए। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। चारों शानू से झगड़ा करने लगे। इसके बाद शानू को अपनी कार में डाल लिया। बोदला से बिचपुरी की तरफ ले गए। इसकी जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज के गांव सुचेता के पास आरोपियों ने कार से शानू को उतार दिया। इसके बाद कार लेकर आगे चले गए। मगर, पुलिस से नहीं बच सके। पुलिस ने स्विफ्ट कार को रोक लिया। तीनों पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। 


पुलिस ने शानू के पिता अशोक की तहरीर पर अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी युवक रंगबाज हैं। उन्होंने रंगबाजी में घटना को अंजाम दिया।

एक आरोपी कर रहा है पढ़ाई

गौरव पढ़ाई कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेता है। पंकज चौधरी का ईटों की खरीद-फरोख्त का काम है। विष्णु चौधरी कोई काम नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed