{"_id":"643c30bc969dd97aa10467e6","slug":"youth-injured-in-road-accident-died-mainpuri-news-c-25-1-126581-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
Sun, 16 Apr 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
मां शीतला देवी मंदिर के पास दो दिन पूर्व किसी वाहन की टक्कर लगने से हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सदराला कोठी वाली गली ज्योति तिराहा निवासी नरेंद्र सिंह 13 अप्रैल की रात मा शीतला देवी मंदिर मेला देखने जा रहे थे। तभी धारऊ बाईपास पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां भी हालत में सुधार न होने पर आगरा और फिर एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पत्नी मधु की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-- -