फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव सरसई मासूमपुर निवासी 21 वर्षीय ओमकार पुत्र अभयराम रविवार को बहन के घर सलूक नगर थाना बरनाहल गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। बाइक जब थाना करहल क्षेत्र में गांव असरोही मनौना मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहीं ओमकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed