फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies due to drowning in Chambal's Khadar

Agra News: चंबल के खादर में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
सार

स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई गई। जब तक गोताखोर उसे बाहर निकालने, मौत हो चुकी थी। सीएचसी पिनाहट ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Chambal's Khadar
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में पिनाहट चंबल नदी के पिनाहट घाट के समीप खादर पार करते समय डूबने से फिरोजाबाद के युवक रमजानी (26) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद के मोहल्ला पवारी निवासी रमजानी मोर्हरम पर ससुराल पिनाहट आया था। शनिवार को चंबल नदी में उफान आ गया। रमजानी उफान देखने रिश्तेदारों के साथ चंबल नदी के घाट पर गया था। खादर में भरे पानी को पार कर वह दूसरे छोर पर जाने लगा, तभी पानी ज्यादा होने के कारण वह डूब गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर लोग जुटे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई गई। जब तक गोताखोर उसे बाहर निकालने, मौत हो चुकी थी। सीएचसी पिनाहट ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed