फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after being

युवक की संदिंग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 11 Sep 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being
अमांपुर। क्षेत्र के नगला किशन में मोनू नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोली कैसे लगी इस बात का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला किशन निवासी मोनू (22) पुत्र संतोष तोमर मौत का शिकार हुआ। उसकी मां रुपा देवी सुबह के समय घर में काम कर रही थी। गोली की आवाज सुनकर वह दौड़कर आवाज की दिशा में पहुंची। अपने बेटे को खून से लथपथ देखकर उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे अंमापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए युवक को रेफर कर दिया गया। जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि परिवार वालों ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed