फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-एटा मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम ग्राम बकावली के समीप एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दीपक (21) निवासी नगला खेमी को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों के मार्ग पर एकत्रित हो जाने से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर लोगों को हटाया और मार्ग को खुलवाया दिया।
विज्ञापन

दीपक शुक्रवार की देर शाम बकावली में खरीदारी करने के लिए साइकिल से गया था। वापस लौटते समय बकावली पर पेट्रोलपंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित हो जाने से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क को खुलवाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed