{"_id":"610ec9cc8ebc3e7b411e2c4f","slug":"youth-died-due-to-electrocution-in-nagla-bhola-mainpuri-news-agr502926898","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला भोला में युवक की करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला भोला में युवक की करंट लगने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नगला भोला में शनिवार को विद्युत पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। 16 जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भोला निवासी लज्जाराम के पुत्र ऋषिपाल (22) की शादी 16 जुलाई 2021 को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नगला गुलरिया निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह ऋषिपाल गांव निवासी नरेश पाल के नलकूप के पास से गुजर रहा था। तभी पास ही लगे विद्युत पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया।
वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। कुछ देर बाद नलकूप पर पहुंचे नरेश ने ऋषिपाल को जमीन पर पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस नगला भोला पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।