{"_id":"5d0e29b58ebc3e324c3ae93d","slug":"youth-died-drowning-in-yamuna-river-during-tik-tok-video-shoot-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिक-टॉक वीडियो बनाने का शौक छत्तीसगढ़ के युवक को ले 'डूबा', मथुरा में हुआ हादसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक-टॉक वीडियो बनाने का शौक छत्तीसगढ़ के युवक को ले 'डूबा', मथुरा में हुआ हादसा, मौत
Sat, 22 Jun 2019 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही मामला मथुरा में सामने आया है। शनिवार को महावन के ब्रह्मांड घाट पर यमुना में नहाते हुए टिक-टॉक वीडियो बना रहा युवक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
युवक को निकालने के लिए गोताखोर यमुना में भी कूद गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक छत्तीसगढ़ के भिलाई से ब्रज दर्शन को आया था। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
छावनी भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) का हितेश वासनिक (24) पुत्र प्रदीप वासनिक ब्रज दर्शन को 55 लोगों के दल के साथ आया हुआ था। सुबह ही ये सब लोग हरिद्धार से मथुरा पहुंचे थे। मथुरा में सभी श्रद्धालु महावन के ब्राह्मांड घाट पर यमुना नहाने के लिए रुके।

वीडियो बनाते बनाते गहरे पानी में चला गया
यमुना में नहाते हुए हितेश वासनिक सेल्फी लेने लगा। कई जगह सेल्फी लीं और टिक-टॉक के लिए वीडियो भी बनाईं। टिकटॉक बनाते वक्त वो इतना खो गया कि वीडियो बनाते बनाते गहरे पानी में चला गया। तैरना उसे आता नहीं था, जिससे डूब गया।
गोताखोर उसे बचाने के लिए कूद गए और कुछ देर में बाहर भी निकाल लिया। हितेश को अग्रवाल लाइफ लाइन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त ओम पटेल ने परिजनों को सूचना दी।
छत्तीसगढ़ के भिलाई से 55 श्रद्धालु बस से 16 जून को दर्शन के लिए निकले। वाराणसी, अयोध्या में दर्शन के बाद बस सवार सभी लोग हरिद्धार, ऋषिकेश में गंगा स्नान कर शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां यमुना में स्नान के दौरान यह हादसा हो गया।