{"_id":"61c360bab59c9c21f70f0b92","slug":"youth-conferensess-amapur-energy-minister-kasganj-news-agr5187623113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चाचा भतीजा के जिलों को ही मिलती थी बिजली, अब पूरी यूपी को मिलती है- श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चाचा भतीजा के जिलों को ही मिलती थी बिजली, अब पूरी यूपी को मिलती है- श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर (कासगंज)। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपी में पहले चाचा-भतीजा के जिलों को ही अनवरत रूप से बिजली मिलती थी और पूरी यूपी में बिजली को लेकर हाहाकार रहता था। अब योगी सरकार में यूपी के सभी जिलों को बिजली मिल रही है। उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चुनावों में भाजपा की सरकार 325 सीटें जीतकर बनेगी।
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा अमंापुर में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के घर में कैसे खुशहाली पहुंचे, इस पर काम किया है। उन्होंने घर-घर में रोशनी को पहुंचाया। किसानों का कर्ज माफ किया और सम्मान निधि दी है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे व सिलेंडर दिए हैं। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा है। यूपी में पांच सालों में 6 बार उपभोक्ताओं को ब्याज की छूट दी गई। तीन साल से विद्युत मूल्य नहीं बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेना देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम की आराधना का मुख्यकेंद्र भव्यता के साथ बन रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर करारे प्रहार किए। युवा सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि चुनावों में भाजपा फिर से जीत का रिकॉर्ड स्थापित करेगी। सपा, बसपा जैसी जनविरोधी पार्टियां भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि हर कोई भाजपा की योजनाओं की तारीफ कर रहा है और विपक्षी दल दुष्प्रचार में जुटे हैं। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को विश्वगुरु बना रहे हैं। मोदी सरकार और योगी सरकार युवाओं को रोजगार की ऊर्जा दे रही है। युवा सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो मनीष गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, विधायक ममतेश शाक्य और विधायक देवेंद्र राजपूत ने सम्मेलन संबोधित किया।