{"_id":"62f6afe436a3c7141853cdcc","slug":"youth-commits-suicide-by-doing-live-on-facebook-agra-dehat-news-agr543282566","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लाइव कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लाइव कर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट । बसई अरेला के अरनोटा गांव में अनुज कटारा (22) शुक्रवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने खेत पर बने नलकूप के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि अनुज ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव किया। एक दोस्त युवती को टैग किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मृतक के चाचा सुभाष के मुताबिक, पिछले 20 जून को ही अनुज की शादी हुई थी। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के समय ही घर आया था, तब से यहीं रह रहा था। दो दिन पहले ही पत्नी मायके गई थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता दवा लेने आगरा चले गए थे। घर में कोई विवाद नहीं था। सुबह बहन से राखी बंधवाई थी। इसके बाद अनुज खेत पर आ गया था।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अनुज कटारा पुत्र दयाशंकर के बारे में सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वह पुलिस चौकी के पीछे स्थित अपने खेत पर बने नलकूप के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। घरवाले आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
फेसबुक पर 18 मिनट का वीडियो है। इसमें दिख रहा है कि अनुज कमरे में आता है। कमरे में एक पंखा लगा हुआ है। इसमें कपड़ा बांधकर फंदा बना लेता है। मोबाइल सामने ही रखा हुआ है। वह फंदे पर लटक जाता है। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो जाती है। फेसबुक पर दोस्तों और परिचितों ने वीडियो देखा था। इस पर परिजनों को सूचना दी। तब परिजन खेत पर पहुंचे थे।