फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten to death in Vrindavan Mathura

Mathura: जन्मदिन पार्टी में शराब पीने से रोका तो छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 03:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 03:06 PM IST
सार

जन्मदिन पार्टी में शराब पीने से रोकने पर खुन्नस खाए युवकों ने छात्र पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Vrindavan Mathura
कन्हैया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने से मना करने से गुस्साए युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां छात्र की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
रुक्मिणी विहार स्थित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए फ्लैट में रहने वाले महेश के बड़े बेटे हरीश के पुत्र का शनिवार को जन्मदिन था। इसकी पार्टी में हरीश के कुछ दोस्त शराब पी रहे थे। यह देखकर 12वीं में पढ़ने वाले छोटे भाई कन्हैया ने घर में शराब पीने से मना किया तो कहासुनी होने लगी। शनिवार को तो ये सभी चले गए। 

विज्ञापन

दुकान से बुलाकर बेरहमी से पीटा था 

आरोप है कि रविवार देर शाम सूरज अपने दो साथियों के साथ आया। तब कन्हैया दुकान पर था। आरोपियों ने उसे बाहर बुलाया और पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया (17) को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां कन्हैया ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सूरज और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज मृतक के बड़े भाई का दोस्त है। वारदात के पीछे शराब को लेकर विवाद सामने आया है। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। जहां रक्तस्राव हुआ था वहां की मिट्टी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed