फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth attacked independent chairman candidate and his representative in shamshabad at Agra

UP Nikay Chunav: निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी पर फावड़े से हमला, अपने प्रतिनिधि के साथ शोक सभा से लौट रहे थे

Wed, 03 May 2023 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 03:03 PM IST
सार

आगरा में शमशाबाद से निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया है। हमले के समय प्रत्याशी अपने प्रतिनिधि के साथ शोक सभा से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth attacked independent chairman candidate and his representative in shamshabad at Agra
Agra News: निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी पर फावड़े से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आरोपी हमला करने के बाद मैके से भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस तो तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां से चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी ओम करण अपने प्रतिनिधि अवनीश कांत गुप्ता के साथ एक शोक सभा में शामिल होने गए थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर मुकेश कुमार चला रहा था। रास्ते में एक युवक ने फावड़े से गाड़ी में हमला कर दिया। 

विज्ञापन

गाड़ी के अंदर गिर गया फावड़ा

ओमकरण और अवनीश ने झुककर खुद को बचाया। हमले में गाड़ी की अगली सीट का कांच टूट गया। फावड़ा आरोपी के हाथ से छूटकर गाड़ी के अंदर जा गिरा। ड्राइवर ने गाड़ी को तत्काल किनारे करके रोका। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। ड्राइवर ने बताया कि राजू ठाकुर नामक युवक ने हमला किया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों की जान को खतरा है

अवनीश कांत गुप्ता ने बताया कि हम अपने प्रत्याशी के साथ शोकशभा से लौट रहे थे। रास्ते में एक चौराहे के पास बैंक के सामने थानेदार का लड़का राजू ठाकुर अपने साथी के साथ आया। उसने फावड़े से हम लोगों पर हमला कर दिया। इससे कार का शीशा टूट गया और फावड़ा अंदर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से बाग निकले। बताया कि करीब पांच महीने पहले भी राजू ने फतेहाबाद तहसील में मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि हम लोगों की जान को खतरा है। पुलिस को इसका संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed