फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth arrested after snatching money from stone trader

पत्थर कारोबारी से रुपये छीनकर भागा युवक गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested after snatching money from stone trader
जगनेर। क्षेत्र के गांव भारा में पत्थर कारोबारी से मंगलवार की शाम एक युवक 5500 रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी और करीब एक घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गढ़ी बयाना निवासी नंदकिशोर है।
विज्ञापन

जगनेर निवासी राधेश्याम उर्फ पिंटू ने पुलिस को बताया कि श्रीताल बाले बाबा के नाम से उन्होंने पत्थर काटने का काम है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह और उनके कुछ साझेदार मौजूद थे। तभी एक युवक उनके पास आया और पत्थर के लेनदेन की बात करने लगा। तभी किसी काम से उन्होंने जेब से 5500 रुपये निकाले। आरोप है कि युवक ने उनसे रुपये छीन लिए और भागने लगा। वह और साथ रहे लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उसने धक्का दे दिया। गिरने से उनके हाथ में चोट भी लग गई। भागते समय आरोपी लोगों पर पत्थर भी फेंक रहा था। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष इजहार अहमद ने बताया युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed