फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth accused of physical molestation tried to commit suicide in lockup Agra crime news

Agra: दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में किया आत्महत्या करने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 07:57 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को पकड़ा था। दोपहर के समय वह हवालात में अकेला रह गया, तभी उसने कंबल को फाड़कर हवालात के गेट से फंदा बना लिया। इसके बाद लटक गया। 

विज्ञापन
youth accused of physical molestation tried to commit suicide in lockup Agra crime news
अस्पताल के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना एत्माद्दौला की हवालात में दुष्कर्म के एक आरोपी ने सोमवार की दोपहर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसने हवालात में रखे कंबल को फाड़कर फंदा बनाया था। बंद अन्य दो युवकों के शोर मचा देने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मोती महल निवासी धर्मेश ने छात्रा से दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो बनाए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार महीने तक शोषण करता रहा। दो महीने से छात्रा घर से नहीं निकल रही थी। मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी धर्मेश को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था। उसके साथ अन्य मामले में लाए गए दो और युवक बंद थे। 
विज्ञापन


थाने की हवालात थानाध्यक्ष के कक्ष के बराबर में बनी है। गैलरी में से जाने का रास्ता है। गैलरी में एक गेट है, जिस पर ताला लगा रहता है। ज्यादा गर्मी पर हवालात का गेट खोल दिया जाता है। इससे आरोपी गैलरी में गेट के अंदर तक बैठे रहते हैं, जिससे उन्हें बाहर रखे कूलर की हवा मिलती रहे। गैलरी के गेट पर दो आरोपी सो रहे थे, जबकि धर्मेश हवालात के गेट की तरफ था। दोपहर तीन बजे बाहर सो रहे आरोपियों ने हवालात गेट से धर्मेश को फंदे से लटका देख शोर मचाया। उसे फंदे से उतारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पुलिसकर्मी आ गए। फंदे से उतारकर पुलिसकर्मी उसे हाईवे स्थित गोयल सिटी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया है। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा सहित अन्य भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के सोने के बाद बनाया फंदा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में हवालात में दो अन्य युवकों के सोने के बाद धर्मेश ने फंदा बनाया। इसके लिए हवालात में रखे कंबल को फाड़ा था। इसके बाद उसे गेट में फंसाकर लटक गया। गेट की ऊंचाई कम होने से उसके पैर जमीन पर टिक गए थे। पुलिसकर्मियों ने जब फंदे से उतारा तो सांस चल रही थी। 

बवाल की आशंका पर पहुंची फोर्स

हवालात में आरोपी के खुदकुशी की कोशिश की जानकारी मिलने पर अधिकारी पहुंच गए। बवाल की आशंका पर आसपास के थाना के प्रभारी और फोर्स बुला ली गई। पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा भी पहुंच गए। धर्मेश के परिजनों को भी जानकारी दी गई। परिजन भी थाने आ गए। अधिकारियों ने उनसे बात की अपनी वस्तुस्थिति स्पष्ट की। 

पूर्व में हटाए गए थे निरीक्षक 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा को पिछले दिनों एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर चांदी कारीगर से वसूली के मामले में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी थी। तब से थाने का प्रभार एसएसआई के जिम्मे है। 

पहले से दर्ज हैं दो और मुकदमे

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी धर्मेश पर दो मुकदमे पूर्व में भी दर्ज हुए थे। इनमें एक 2015 में नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा है, जबकि दूसरा वर्ष 2017 में दर्ज हुआ। यह युवती से दुष्कर्म का था। आरोपी शादीशुदा भी है। 

ये बोले एसपी सिटी 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी युवक ने हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवालात में जिस समय घटना हुई, दो और युवक बंद थे। उन्होंने ही शोर मचाया। मामले में जांच के आदेश किए हैं। पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed