फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   younmag missing after wrote latter of suicide in the name of girl friend

यूपीः युवती के नाम सुसाइड नोट लिखकर युवक लापता, परिजन परेशान, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 28 Aug 2019 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
younmag missing after wrote latter of suicide in the name of girl friend
लापता पंकज सारस्वत - फोटो : अमर उजाला
कृष्णा कुंज, हलवाई की बगीची निवासी पंकज सारस्वत (28) पुत्र राजेंद्र सारस्वत 24 अगस्त से लापता है। वह किराये पर कमरा लेकर रहता था। परिजनों को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती सहित कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवती के नाम नोट लिखकर युवक लापता हुआ है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पंकज ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर एकाउंटेंट का कार्य कर रहा था। वह तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। डेढ़ साल पहले फेसबुक पर उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। वह फोन पर बात करने लगा। 27 जुलाई को युवती के घरवाले पंकज के घर आ गए। उसकी मां सविता सारस्वत से शिकायत की। 
विज्ञापन


मां ने पंकज को अलग कर दिया। वह किराये पर रहने लगा। मां से फोन पर बातचीत भी करता था। 24 अगस्त की रात को मां से बात की। इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। मां ने दूसरे दिन फोन मिलाया, तब भी स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कमरे पर आईं। यहां ताला लगा मिला। मकान मालिक ने बताया कि वह चाबी देकर घर जाने की कहकर गया था। परिजनों ने कमरे की तलाशी ली। इसमें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती और उसके घरवालों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

वहीं यह भी लिखा है कि वह आनलाइन डेटिंग साइट चला रहा था। डेटिंग कराने के नाम पर उससे 49 हजार रुपये ले लिए गए। मगर, डेटिंग नहीं कराई गई। इस दौरान लड़कियों ने बात भी की, लेकिन वह मिलने नहीं आईं। उनसे पैसा वापस करने के लिए कहा। यह भी कहा कि यह कर्ज लेकर जमा किए थे। 

इसके बावजूद वह तैयार नहीं हुए। इस पर उनसे यह भी कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर युवतियों ने हां बोल दिया। परिजनों को आशंका है कि पंकज ने गलत कदम उठाया है। इस पर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed