फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Shot Died in Naripura After released from jail

यूपीः जेल से छूटे युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 05 Dec 2019 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 05 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Youngman Shot Died in Naripura After released from jail
युवक की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नरीपुरा स्थित बारह बीघा में बुधवार शाम को युवक कुर्बान (25) को घर से 200 मीटर दूर गोली मार दी गई। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया है।
विज्ञापन


बारह बीघा निवासी कुर्बान पुत्र रज्जब उर्फ कल्ला खां कुछ महीने पहले चोरी के मामले में थाना मलपुरा पुलिस ने जेल भेजा था। पांच दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता रज्जब की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने कुर्बान बुधवार को जगनेर के पास गांव परसुआ गया था। शाम तकरीबन छह बजे लौटकर आ रहा था। घर से तकरीबन 200 मीटर दूर एक मैदान पर शराब का ठेका है। उसे क्षेत्र के ही कलुआ पुत्र मुन्ना खां ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों के बीच कहासुनी हुई। तभी कलुआ ने तमंचा निकाल लिया। कुर्बान ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसकी पीठ पर गोली मार दी। उसके जमीन पर गिरते ही आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। कुर्बान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

मृतक के भाई रफीक ने बताया कि कलुआ हत्या के एक केस में नामजद है। मृतक का बेटा कुर्बान से मिलने अक्सर घर आता था। इस कारण कलुआ रंजिश मान रहा था। उसे शक था कि कुर्बान उसकी मदद कर रहा है।

इसलिए हत्या की है। इस दौरान कलुआ कुर्बान के पास से दो लाख रुपये भी लूटकर ले गया, जोकि वह पिता के इलाज के लिए गांव से लेकर आया था। कुर्बान के बड़े भाई रफीक और सद्दाम है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
 

तीन बार जेल गया था कुर्बान
सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मृतक कुर्बान पर थाना मलपुरा में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। कुछ महीने पहले भी जेल गया था। पांच दिन पहले ही छूटकर आया था। जांच में पता चला है कि कुर्बान को शक था कि उसे कलुआ ने पकड़वाया है।

इसलिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद होने पर कलुआ ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। रुपये ले जाने की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed