{"_id":"5d9d88788ebc3e93cd66bd6a","slug":"youngman-died-in-khari-river-family-protest-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खारी नदी में युवक की डूबने से मौत, एसएन में इलाज न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारी नदी में युवक की डूबने से मौत, एसएन में इलाज न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा
Wed, 09 Oct 2019 12:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
डूबना
इरादत नगर स्थित खारी नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए गया युवक गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद इमरजेंसी लेकर आए। आरोप है कि डाक्टरों ने इलाज नहीं किया। उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस ने शांत किया।
सेवला, थाना सदर निवासी मनोज (26) पुत्र महावीर जूता कारीगर था। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना की थी। मंगलवार को लोग खारी नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। मनोज भी आया था। वह गहरे पानी में चला गया। अचानक डूब गया।
लोगों ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में लोगों ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने इलाज नहीं किया। उसे बचाया जा सकता था। इस पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।