फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger sister committed suicide by hanging before brother wedding procession in Etah

भाई की बरात से पहले उठी लाड़ली बहन की अर्थीः मनपसंद कपड़े खरीदना चाहती थी लक्ष्मी, नहीं मिले तो फंदे से झूल गई

Fri, 03 Feb 2023 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 11:20 PM IST
सार

एटा जिले में भाई की बरात से पहले ही लाड़ली बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परजनों ने बताया कि लाजली बेटी मनपसंद कपड़े खरीदने की बात कहा करती थी। खरीदे बिना ही दुनिया छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन
Younger sister committed suicide by hanging before brother wedding procession in Etah
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा सबसे छोटी और सबसे लाड़ली लक्ष्मी मामूली बात पर इतनी नाराज हुई कि सबको छोड़कर चली गई। पूरा परिवार उसकी यादों में बिलख रहा है। उसकी मौत के बाद शादी की तैयारियां फिलहाल थम गईं हैं। पायदापुर गांव निवासी नाहर सिंह की 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। 

विज्ञापन

16 फरवरी को होने थी भाई की शादी

मामला जलेसर थाना क्षेत्र के पायदापुर गांव का है। गांव निवासी नाहर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर पर ही पंखे के कुंदे पर फंदा लगाया। जब तक परिजन को जानकारी हुई, उसकी जान जा चुकी थी। 16 फरवरी को होने वाली भाई की शादी के लिए पसंद के कपड़े नहीं मिलने पर वह खफा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


चाचा जगदीश सिंह ने बताया कि चार भाई-बहनों में लक्ष्मी सबसे छोटी थी। इसके चलते लाड़ प्यार ने उसे थोड़ा जिद्दी बना दिया था। सबसे बड़ी बहन नीरज की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। बड़े भाई बलवीर सिंह की शादी 16 फरवरी को गांव रायपुर, थाना खैर, जिला अलीगढ़ से होने वाली है। घर में उसकी तैयारियां चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां

शादी के लिए लक्ष्मी अपने मनपसंद के कपड़ों की कई दिनों से मांग करती आ रही थी। उसको शादी के करीब आने पर कपड़े दिलवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन यह बात कोई नहीं जान पाया कि इतनी छोटी सी बात को लेकर जान दे देगी। बताया कि छोटे भाई विष्णु के साथ ही वह पढ़ने जाती थी। कक्षा 11वीं की छात्रा थी, पढ़ने में काफी तेज थी। बताया कि अब उसकी यादें शेष रह गईं हैं। उनको याद करके पूरा परिवार बिलख रहा है। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गई हैं। 

किशोरी ने अपनी पसंद के कपड़े लेना चाहती थी

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजन से पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मी के भाई की शादी 16 फरवरी की है। इस शादी के लिए किशोरी ने अपनी पसंद के कपड़े दिलवाने की मांग की थी। लेकिन परिजन किसी कारणवश ऐसा नहीं कर सके। इसके चलते किशोरी ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed