भाई की बरात से पहले उठी लाड़ली बहन की अर्थीः मनपसंद कपड़े खरीदना चाहती थी लक्ष्मी, नहीं मिले तो फंदे से झूल गई
एटा जिले में भाई की बरात से पहले ही लाड़ली बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परजनों ने बताया कि लाजली बेटी मनपसंद कपड़े खरीदने की बात कहा करती थी। खरीदे बिना ही दुनिया छोड़कर चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा सबसे छोटी और सबसे लाड़ली लक्ष्मी मामूली बात पर इतनी नाराज हुई कि सबको छोड़कर चली गई। पूरा परिवार उसकी यादों में बिलख रहा है। उसकी मौत के बाद शादी की तैयारियां फिलहाल थम गईं हैं। पायदापुर गांव निवासी नाहर सिंह की 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की मौत से पूरा परिवार गमजदा है।
16 फरवरी को होने थी भाई की शादी
मामला जलेसर थाना क्षेत्र के पायदापुर गांव का है। गांव निवासी नाहर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर पर ही पंखे के कुंदे पर फंदा लगाया। जब तक परिजन को जानकारी हुई, उसकी जान जा चुकी थी। 16 फरवरी को होने वाली भाई की शादी के लिए पसंद के कपड़े नहीं मिलने पर वह खफा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
चाचा जगदीश सिंह ने बताया कि चार भाई-बहनों में लक्ष्मी सबसे छोटी थी। इसके चलते लाड़ प्यार ने उसे थोड़ा जिद्दी बना दिया था। सबसे बड़ी बहन नीरज की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। बड़े भाई बलवीर सिंह की शादी 16 फरवरी को गांव रायपुर, थाना खैर, जिला अलीगढ़ से होने वाली है। घर में उसकी तैयारियां चल रही थी।
धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां
शादी के लिए लक्ष्मी अपने मनपसंद के कपड़ों की कई दिनों से मांग करती आ रही थी। उसको शादी के करीब आने पर कपड़े दिलवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन यह बात कोई नहीं जान पाया कि इतनी छोटी सी बात को लेकर जान दे देगी। बताया कि छोटे भाई विष्णु के साथ ही वह पढ़ने जाती थी। कक्षा 11वीं की छात्रा थी, पढ़ने में काफी तेज थी। बताया कि अब उसकी यादें शेष रह गईं हैं। उनको याद करके पूरा परिवार बिलख रहा है। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गई हैं।
किशोरी ने अपनी पसंद के कपड़े लेना चाहती थी
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजन से पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मी के भाई की शादी 16 फरवरी की है। इस शादी के लिए किशोरी ने अपनी पसंद के कपड़े दिलवाने की मांग की थी। लेकिन परिजन किसी कारणवश ऐसा नहीं कर सके। इसके चलते किशोरी ने खुदकुशी की है।