{"_id":"6336fdd802c3d96c8745920d","slug":"young-men-and-women-found-in-suspicious-condition-during-raid-in-tajganj-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में देह व्यापार: आपत्तिजनक हाल में मिले युवक और युवतियां, गलत काम होने की खबर पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में देह व्यापार: आपत्तिजनक हाल में मिले युवक और युवतियां, गलत काम होने की खबर पर पुलिस ने मारा छापा
Fri, 30 Sep 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:01 PM IST
सार
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होटल में गलत काम करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम के साथ होटल पर पहुंची और चेकिंग की।
विज्ञापन
होटल में छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज स्थित ताज व्यू तिराहे के पास होटल में गलत काम होने की सूचना पर शुक्रवार शाम को पुलिस टीम ने छापा मारा। होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवतियां मिली हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होटल में गलत काम करने की सूचना मिली थी। इस पर वह ताजगंज पुलिस और एएचटीयू की टीम के साथ पहुंची थीं।
सीओ सदर ने बताया कि होटल के कमरों को चेक किया गया। कुछ युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल में छापे की सूचना पर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ताजगंज क्षेत्र स्थित होटलों में पहले भी छापे पड़ चुके हैं। देह व्यापार की सूचना मिल चुकी हैं।