फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man whose dead body was found in the pond turned out to be a petha artisan

Agra: तालाब में मिला जिस युवक का शव, वो निकला पेठा कारीगर; मौत की वजह नहीं पता चल सकी

Sat, 07 Jun 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 10:18 AM IST
सार

आगरा के बिचपुरी के गांव महुअर में जिस युवक का शव मिला था, वो पेठा कारीगर था। युवक की मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 

विज्ञापन
young man whose dead body was found in the pond turned out to be a petha artisan
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के बिचपुरी के गांव महुअर के तालाब में बुधवार शाम को उतराता मिला शव पेठा कारीगर का था। माैत की स्पष्ट वजह जानने के लिए किरावली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त शुक्रवार को गांव बरोदा सदर निवासी कमल सिंह (39) के रूप में हुई है। मृतक के भाई आकाश ठाकुर ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। कमल पानीपत में पेठा बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मंगलवार रात 10 बजे घर से पानीपत जाने की कहकर निकले थे। शुक्रवार को मौत होने की जानकारी हुई। मां कपूरी और पत्नी भारती रो-रोकर बेहाल हैं। तीन नाबालिग बेटियां हैं। थानाध्यक्ष किरावली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed