{"_id":"66a54ecf7bd38e8c1b03be74","slug":"young-man-who-went-to-water-the-fields-got-electrocuted-died-kasganj-news-c-175-1-agr1054-118652-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में पानी लगाने गए युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में पानी लगाने गए युवक को लगा करंट, मौत
Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। सोरोंजी क्षेत्र के गांव तुमरिया में खेत पर पानी लगाने के लिए सबमर्सिबल को चालू करते समय युवक को करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव तुमरिया निवासी मूलचंद (36) शनिवार की सुबह के समय खेत पर धान की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। मूलचंद के बडे़ भाई तेजपाल ने बताया कि सुबह के समय बारिश हो रही थी। उस समय मूलचंद खेत में पानी लगाने के लिए वहां लगे सबमर्सिबल पंप को चालू कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के जानकारी होने पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।