फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man who left home for Noida went missing

UP: घर से नोएडा के लिए निकला युवक हुआ लापता...फिर नहर में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराहम

Tue, 26 Aug 2025 06:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 26 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

युवक 23 अगस्त को वह घर से नोएडा वापस जाने की बात कह कर निकला था, मगर वह नोएडा नहीं पहुंचा। इसके बाद रसूलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 
 

विज्ञापन
young man who left home for Noida went missing
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव असफाबाद के रहने वाले 22 वर्षीय अभिनय की मौत का राज अब उसके मोबाइल से खुलेगा। सोमवार देर शाम युवक का शव किशनी क्षेत्र स्थित तरिहा नहर में मिला था। मृतक के भाई का कहना है कि वह घर से नोएडा जाने की बात कह कर निकला था। दन्नाहार क्षेत्र में चप्पल व मोबाइल मिलने के बाद रसूलपुर थाना पुलिस भी जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र से होकर गुजर रही तरिहा नहर में सोमवार देर शाम एक युवक का शव मिला था, मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिनय सागर निवासी गांव आसफाबाद जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहां मौजूद भाई प्रशांत सागर ने बताया कि अभिनय नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। 
विज्ञापन


 

23 अगस्त को वह घर से नोएडा वापस जाने की बात कह कर निकला था, मगर वह नोएडा नहीं पहुंचा। इसके बाद रसूलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजन से जब मौत के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह नहीं जानते कि अभिनय के साथ कोई हादसा हुआ है या फिर वह किसी अनहोनी का शिकार हुआ है। वह लोग तलाश कर रहे थे, तभी सोमवार को उन्हें दन्नाहार क्षेत्र स्थित नहर पुल पर अभिनय का मोबाइल व चप्पल मिली थीं। 

इसके बाद से वह लोग नहर में तलाश कर रहे थे। वहीं रसूलपुर थाने से आए उप निरीक्षक रिषभ भारद्वाज ने अभिनय के मोबाइल को कब्जे में लिया है। उनका कहना है कि मोबाइल के नंबर आदि डिटेल की जांच की जा रही है। परिजन को भी मोबाइल से मौत का रहस्य खुलने की उम्मीद है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुुपुर्द कर दिया है।

 

नोएडा जाने की बजाय दन्नाहार आया था अभिनय
अभिनय की ननिहाल थाना दन्नाहार क्षेत्र की नई बस्ती में है। 23 अगस्त को वह नोएडा जाने की बात कह कर घर से निकला जरूर था, मगर नोएडा जाने की बजाय वह दन्नाहार पहुंचा था। वहां से भी अपनी ननिहाल नहीं गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे देखने के बाद मामा कैलाश को सूचना दी थी। इस पर मामा ने बहन को फोन कर अभिनय के बारे में पूछताछ की थी, तब परिजन ने बताया कि वह नोएडा के लिए निकला है। इसी के बाद से परिजन अभिनय की तलाश में जुटे थे।

 
विज्ञापन

अभिनय की मौत से जुड़े सवाल
बेटे की असमय मौत के बाद परिजन बेहद दुखी हैं, कई सवाल उनको परेशान कर रहे हैं। आखिर नोएडा जाने की बात कह कर घर से निकलने के बाद वह अपनी ननिहाल दन्नाहार क्यों गया, अगर गया तो वहां से अपनी ननिहाल नई बस्ती में क्यों नहीं गया। वह परिजन को बिना जानकारी किससे मिलने गया था। यही सवाल परिजन को परेशान कर रहे हैं।

मृतक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है, कॉल डिटेल आदि की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मौत की वजह का भी खुलासा होगा।- रिषभ भारद्धाज, जांच अधिकारी, थाना रसूलपुर फिरोजाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed