फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man went to save peacock got trapped in fish net died painfully in mathura

Mathura: तालाब में फंसे मोर को बचाने के लिए गया था युवक, मछली के जाल में फंसा, दर्दनाक मौत

Mon, 27 Feb 2023 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

मोर को फंसा देख युवक पर उसकी बैचेनी देखी नहीं गई। तालाब में घुसकर मोर को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद डूब गया। 

विज्ञापन
young man went to save peacock got trapped in fish net died painfully in mathura
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में नंदगाव रोड स्थित गांव जाव में रविवार सुबह तालाब में फंसे एक मोर को बचाने के चक्कर में युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटतेना के बाद से मृतक के घर में गम का माहौल हो गया।
विज्ञापन

 

मछली के जाल में फंस गया था पैर 

गांव के किशोरी कुंड में कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रखा था, जिसमें एक मोर फंस गया। इसका पता चलते ही धीरज और उसके साथी कुंड पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने मोर को बाहर निकाल दिया और एक-एक बाहर आ गए, लेकिन धीरज का पैर जाल में फंस गया और कुंड में उलटा गिर पड़ा। उसे डूबता देख साथियों ने ग्रामीणों को आवाज लगाई और बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रास्ते में मौत

इसके बाद ग्रामीणों ने धीरज को खोजना शुरू किया। कुछ देर के प्रयास के बाद धीरज को कुंड से निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed