फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was shot at the intersection in Agra attackers absconded admitted to hospital

UP: आगरा में बीच चौराहे पर दो भाइयों को मारी गोली, हमलावर हुए फरार; एक की हालत गंभीर

Mon, 01 Jan 2024 09:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

आवास विकास के करकुंज चौराहे पर सरेआम दो भाइयों को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
young man was shot at the intersection in Agra attackers absconded admitted to hospital
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित करकुंज चौराहा पर सोमवार की रात दो भाइयोंं को गोली मारी गई। दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर किए। एक भाई की गर्दन तो दूसरे के हाथ के पास गोली लगी। हमलावर आसानी से भाग गए। दोनों घायलों को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उपचार कराया गया। उधर, घटना से दहशत में दुकानों के शटर गिर गए, जिससे बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी यशपाल चौधरी प्रापर्टी डीलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छोटा बेटा सचिन चौधरी भी साथ काम करता है, जबकि बड़ा प्रवीन नौकरी करता है। सोमवार रात 9 बजे दोनों होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। करकुंज चौराहे के पास सेक्टर 10 निवासी रंजीत धाकरे और सोनू ने रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, तब तक फायरिंग शुरू कर दी। सचिन की गर्दन में गोली लगी, जबकि प्रवीन के हाथ से रगड़ती हुई गोली निकल गई। पुलिस बूथ के पास घटना हुई। मगर, पुलिस नहीं थी। इस वजह से हमलावर आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन



परिजन को फोन किया, फिर गए अस्पताल
गोली लगने के बाद दोनों भाई सड़क पर पड़े थे। गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। लोग दूर खड़े हो गए। इस पर घायल भाइयों ने परिजन को फोन किया। इस पर परिजन पहुंच गए। दोनों को सिकंदरा स्थित अस्पताल लेकर आए। सचिन की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के पीछे रंजिश
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दोनों हमलावरों के नाम बताए गए हैं। गोली मारने का कारण नहीं बताया गया है। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed