फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was running on the road with his brother died in the grip of a tractor

सुबह-सुबह आई मौत: भाई के साथ सड़क पर दौड़ लगा रहा था युवक, ट्रैक्टर की चपेट में आया; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 Jun 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

युवक की मौत के खबर मिलते ही घर में कोहराम मच  गया। परिजनों ने बताया कि रोज सुबह वह दौड़ लगाने के लिए जाता था।
 

विज्ञापन
young man was running on the road with his brother died in the grip of a tractor
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद के गांव वडोदरा कला के पास भाई के साथ दौड़ लगाने गए युवक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इलाज के लिए निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तड़के चार बजे की घटना 

बांस दौलताबाद निवासी साहब सिंह (29) नौकरी की तैयारी कर रहा था। भाई भीमसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे दोनों भाई दौड़ लगाने के लिए घर से निकले। शमसाबाद रोड पर दोनों भाई दौड़ लगाने लगे। रास्ते में बड़ोदरा कला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने साहब सिंह को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -आगरा की पहली फ्लैटेड फैक्टरी: उद्घोषणा के दो घंटे में 32 उद्यमियों ने कराई बुकिंग, दिखी गजब की उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका बस एक ही सहारा था वो भी चला गया। उनकी देखभाल कौन करेगा। पत्नी का कहना है कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा था जो सामने से टक्कर मार दी। शमशाबाद के थाने के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed