फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was murdered in protest against the love affair

Etah Crime: प्रेमिका के लिए खून से रंग लिए हाथ, नलकूप पर बुलाया युवक, फिर तमंचे से मारी गोली

Sat, 25 Feb 2023 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 08:27 AM IST
सार

प्रेमी ने प्रेमिका के लिए अपने हाथ खून से रंग लिए। जिस युवक की हत्या की गई, वो प्रेमिका के घरवालों के साथ मिलकर प्रेम कहानी की विरोध कर रहा था।

विज्ञापन
young man was murdered in protest against the love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली निवासी प्रदीप यादव की हत्या 20 फरवरी की शाम करीब सात बजे गोली मारकर की गई थी। मुकदमा भाई विलसन कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। युवती के चक्कर में हत्या होने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रदीप की हत्या गांव माडना मजरा नगला खिल्ली निवासी गुरजीत उर्फ प्रशांत कुमार ने गोली मारकर कर दी थी। पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी का एक युवती से करीब 7-8 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने गुरजीत के साथ गालीगलौज की और घर पर शिकायत की थी। प्रदीप ने भी विरोध किया था।
विज्ञापन


प्रदीप को कॉल करके बुलाया तो उसने अपने ही नलकूप पर आकर बात करने के लिए बोला। शक था कि कोई धोखा हो सकता है, इस लिहाज से गुरजीत तमंचे में कारतूस फंसाकर ले गया था। वारदात वाले दिन प्रदीप से बातों-बातों में गर्मा-गर्मी हो गई और वह अपनी बाइक की ओर भागा। तभी पास में छिपाकर रखे गए तमंचे से गुरजीत ने पीछे से गोली चलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एफआईआर में एक मोबाइल पर आरोपी की बात होने की सूचना दी गई थी। इसका डिटेल निकालकर हत्यारोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, मोबाइल बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed