फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was murdered and his body thrown on road, vehicles kept crushing him throughout night in Etah

UP: एटा में युवक की हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश, रातभर कुचलते रहे वाहन; दृश्य देखकर दहल गए लोग

Sat, 13 Jan 2024 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

युवक को घर से गांव के ही तीन युवक अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वो घर लौटकर नहीं आया। सुबह के समय परिवार के लोगों को उसकी लाश सड़क पर पड़ी होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
young man was murdered and his body thrown on road, vehicles kept crushing him throughout night in Etah
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना नयागांव से करीब दो किलोमीटर दूर बिजली घर के पास युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया। रातभर लाश के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। सुबह जब लोगों ने ये दृश्य देखा तो पैर कांप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह  क्षत विक्षत हुई लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिवार के लोगों ने मृतक की शिनाख्त कर ली। गांव के ही तीन युवकों पर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सराय अगहत निवासी 23 वर्षीय महावीर सिंह (23) की हत्या की गई है। पिता मानसिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे गांव के ही तीन युवक बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। कहा था कि अलीगंज में राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब 8:00 बजे फोन किया तो बताया कि अलीगंज में ही हैं और घर वापस आ रहे हैं। उसके बाद किसी से संपर्क नहीं हुआ। शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे बिजली घर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। तब परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की गई।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बेटे को घर से बुलाने के बाद तीनों ने हत्या कर शव को फेंका है। अब तक तीनों युवक सामने नहीं आए हैं। पिता का आरोप है कि हत्या कर बेटे की लाश को सड़क पर फेंक दिया गया। रातभर बेटे की लाश के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed