फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man was going to sister's house on Bhai Dooj, died in road accident

Firozabad: भाई दूज पर बहन के घर जा रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत

Fri, 28 Oct 2022 07:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

 भाई दूज पर तिलक कराने के लिए वह दिल्ली बाइक से जा रहा था। रास्ते में जेवर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई।
 

विज्ञापन
Young man was going to sister's house on Bhai Dooj, died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना का रहने वाला युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिल्ली में रहकर परचून की दुकान चलाता था। वह अपनी बहनों से तिलक कराने दिल्ली बाइक से जा रहा था। शुक्रवार को शव जसराना के गांव नगला इमलिया पहुंचा तो चीत्कार मच गई। चार वर्ष पहले युवक के भाई की दिल्ली जाते समय ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई थी। 

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला इमलिया निवासी सुनील (31)  दिल्ली के आलीगांव में परचून की दुकान करता था। दिवाली पर वह अपने माता-पिता से मिलने गांव में आया था। वह दिल्ली में रहने वाली अपनी बहनों से तिलक कराने बाइक से जा रहा था। जेवर के पास युवक की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। 

विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुराहाल 

मृतक की पत्नी नीलम का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दो वर्ष की पुत्री के लालन-पालन की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने बताया चार वर्ष पूर्व सुनील के भाई गौरव की दिल्ली जाते समय ट्रेन से कटकर मृत्यु हो चुकी है। शिवदयाल के दो पुत्र एवं दो पुत्री थे। दोनों पुत्रों की मौत के बाद माता-पिता का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

हादसे में घायल महिला की जान गई 

वहीं दूसरी घटना में गत दिवस सड़क हादसे में घायल एक महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना बृहस्पतिवार की है। सोनीदेवी (24) निवासी आजाद नगर थाना लाइनपार किसी रिश्तेदारी में थाना बसई मुहम्मदपुर गई थी। पति व एक अन्य परिजन के साथ लौटते वक्त रास्ते में गांव गाजीपुर के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते समय बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से महिला सोनी बाइक से नीचे गिर पड़ी जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर बाद में निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार के लिए ले गये। जहां बृहस्पतिवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की तहरीर के आधार पर थाना बसई मुहम्मदपुर ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed