फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man tried to attempted self-immolation in CMO office Mathura

Mathura: सीएमओ कार्यालय में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पत्नी की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से था नाराज

Mon, 26 Dec 2022 11:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 11:22 PM IST
सार

युवक का कहना था कि प्रसव के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके लिए उसने निजी अस्पताल के चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराया। शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
young man tried to attempted self-immolation in CMO office Mathura
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की मौत के लिए निजी अस्पताल के चिकित्सक जिम्मेदार बताया। शिकायत करने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत पति ने सीएमओ कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे सीएमओ कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


वृंदावन मार्ग स्थित ब्रजेश हाइट निवासी शोभित की गर्भवती पत्नी वेदिका को नवंबर में महोली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि लगभग आठ माह के उपचार के बाद प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों को वेदिका को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वेदिका ने बेटी को जन्म दिया। 

विज्ञापन

पति ने लगाया यह आरोप 

महिला के पति शोभित का आरोप है कि प्रसव के बाद ही डॉक्टरों ने उनकी पत्नी का उपचार बेहतर ढंग से नहीं किया। इससे पत्नी की तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उन्हें कहीं और ले जाने के लिए कह दिया। गंभीर हालात में वह अपनी पत्नी को दिल्ली के एक अस्पताल में लेकर गए जहां कुछ दिन के बाद उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शोभित का आरोप है कि डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सीएमओ कार्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई एवं जांच न होने पर परिजन सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान शोभित ने ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालकर आत्मदाह की कोशिश की। शोभित का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। 


सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र मिला है, महिला चिकित्सक से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed