फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man stole seven kilos of silver by breaking the locks of the house

Agra: शादी में गया था परिवार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने कर दिया बड़ा कांड 

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

चांदी का काम करने वाली महिला कारीगर शादी समारोह में परिवार के साथ गई थी।  घर में ताला लगा हुआ था। इस मौके का फायदा उठाकर पड़ोस के रहने वाले युवक ने घर  के ताले तोड़कर सात किलो चांदी चोरी कर ली।
 

विज्ञापन
young man stole seven kilos of silver by breaking the locks of the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी के सिरकी मंडी में रहने वाली चांदी कारीगर मीना के घर चोरी हो गई। चोर सात किलोग्राम चांदी ले गए। पुलिस ने मोहल्ले के ही एक आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चांदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सिरकी मंडी निवासी मीना चांदी की पायल बनाती है। वह चांदी लेकर आती हैं। इसके बाद लौटाकर देती हैं। वह किराये पर रहती हैं। कमरा दूसरी मंजिल पर है, जबकि मकान के भूतल पर दुकानें हैं। शुक्रवार दोपहर को वह एक शादी समारोह में गई थीं। मकान पर ताला लगा था। इसी बीच ताला तोड़कर सात किलोग्राम चांदी चोरी कर ली गई। लौटने पर मीना को पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पहले पुलिस को लगा कि चांदी गायब करने का मामला हो सकता है। इस पर मीना से पूछताछ की। घटना की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की गई। राज नगर निवासी सोनू और सिरकी मंडी निवासी जितेंद्र माहौर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू सब्जी की ठेल लगाता है, जबकि जितेंद्र के भाई ने कुछ साल पहले आत्महत्या की थी। वह चांदी की पायल बनाने का काम करता था। उस पर कर्ज हो गया था। जितेंद्र भी परेशान चल रहा था। दोनों दोस्त हैं। वह मीना के घर के पास आया करते थे। उन्हें पता था कि वह चांदी का काम करती है। ताला बंद देख दोनों ने वारदात की। आरोपियों से चांदी बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed