फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man started setting fire to cars parked in front of houses at midnight CCTV footage went viral

आगरा: आधी रात को सड़क पर निकला युवक, घरों के आगे खड़ी कारों में लगाता चला गया आग; सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

Fri, 23 Feb 2024 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन कारों को आग के हवाले कर दिया गया। जैसे ही आग की लपटें उठीं तो लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
 

विज्ञापन
young man started setting fire to cars parked in front of houses at midnight CCTV footage went viral
कार में आग लगाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के मुरली विहार में आधी रात को युवक ने घरों के बाहर खड़ी कार में आग लगाना शुरू कर दिया। एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन कारों को आग के हवाले कर दिया गया। जैसे ही आग की लपटें उठीं तो लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना शाहगंज के मुरली विहार कालोनी में बृहस्पतिवार की रात 2:00 बजे सिरफिरे ने घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी। इतना ही नहीं रेलवे लाइन के किनारे एक खोखे को भी आग के हवाले कर दिया। वाहनों में आग लगाने की घटना से कालोनी के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक कारों में आग लगाता हुआ नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed