फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sleeping on pavement died after being crushed by speeding truck in Agra

दर्दनाक: फुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया; मच गई चीख पुकार, लोगों में आक्रोश

Tue, 23 May 2023 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 11:36 AM IST
सार

आगरा में फुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके में चीख पुकार मच गई। घटना से लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
young man sleeping on pavement died after being crushed by speeding truck in Agra
दर्दनाक: फुटपाथ पर सो रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचल दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

चारपाई के ऊपर से गुजर गया ट्रक

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के असोपा हॉस्पिटल, गैलाना के पास की है। यहां बहादुर सिंह (55) फुटपाथ पर चारपाई डालकर सो रहा था। तड़के पहर चालक तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए उधर से गुजर रहा था। चारपाई के पास ट्रक अनियंत्रित होकर बहादुर की चारपाई के ऊपर से गुजर गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

इस पर बहादुर की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी जग गए। वह भागकर मौके की तरफ पहुंचे। तब तक चालक गाड़ी खड़ी करके भाग निकला। लोगों ने बहादुर को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra Weather News: आसमान से बरस रहे अंगारे, दहक उठी सड़कें, 24 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने से तीन डिग्री पीछे पारा

पुलिस चालक की तलाश में जुटी

घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर मौजूद लोगों से बात करके चालक के बारे में पूछा। लेकिन, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed