फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot on the highway condition was critical in Agra

Agra: फोन कर बुलाया और मार दी गोली, युवक की हालत गंभीर, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Jul 2022 08:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 08:02 PM IST
सार

युवक के पिता का आरोप है कि तीन युवकों ने फोन करके उनके बेटे को बुलाया था। उक्त युवकों ने ही गोली मारी है। 

विज्ञापन
young man shot on the highway condition was critical in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र को गोली मार दी गई। युवक के पेट में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। आरोपियों ने युवक को फोन करके बुलाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र रुनकता का रहने वाला है। उसके पिता श्यामसुंदर ने पुलिस को बताया कि बेटे को शुक्रवार रात को भोला, नकुल और चेतन ने कॉल करके बुलाया था। रात तकरीबन दस बजे धर्मेंद्र चला गया। अरतौनी के पास तीनों युवक मिल गए। तभी एक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद बेटे को गोली मार दी। गोली उसके पेट में दाहिनी ओर लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

तीन आरोपियों पर मुकदमा 

सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण ने बताया कि एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मिले आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। चेतन और नकुल घर में ही मिल गए। भोला दिल्ली गया हुआ है। अब पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed