फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Shot Near District Jail Crime News

हिस्ट्रीशीटर से जेल में मिलाई कर घर लौट रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारी

Fri, 13 Mar 2020 10:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Young Man Shot Near District Jail Crime News
demo pic
आगरा में खंदारी के मास्टर प्लान रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को नगला मोहनलाल के फोकी उर्फ बृजमोहन यादव को गोली मार दी गई। वह जिला जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से मिलाई के बाद अपने साथी राम मोहन के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर आए दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नगला मोहनलाल, नरायच निवासी फोकी यादव पुत्र नोहबत सिंह यादव अपने साथी राममोहन के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को 12 बजे जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से मिलने आया था। जेल में मिलाई के बाद दोपहर डेढ़ बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। राममोहन बाइक चला रहा था। उसने बताया कि खंदारी स्थित मास्टर प्लान रोड पर आते ही पीछे से स्पलेंडर बाइक पर दो हमलावर आए।
विज्ञापन


दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने असलाह निकालकर फायर कर दिया। एक गोली फोकी यादव के पेट से पार निकल गई। इसके बाद हमलावर बाइक तेजी से लेकर भाग गए। राम मोहन ने बाइक रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोकी यादव को खून से लथपथ देखकर नजदीक के अस्पताल में ले गया। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।

घायल ने खुद बनाया वीडियो
घायल फोकी यादव ने राम मोहन के बाइक रोकने पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाया, जिससे पुलिस शक नहीं करे। उस पर वीडियो से सुबूत रहे।

हिस्ट्रीशीटर सहित तीन पर मुकदमा
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि घायल के भाई सूरज की तहरीर पर नगला मोहनलाल के मन्नू यादव, उसके पिता उदयवीर और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मन्नू थाना एत्माद्दौला का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिस्ट्रीशीटरों में चल रहा विवाद
पुलिस ने बताया कि मोनू और मन्नू यादव थाना एत्माद्दौला के हिस्ट्रीशीटर है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मोनू के खिलाफ 16 तो मन्नू के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ दिसंबर 2019 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह फरार हो गया था। पुलिस उसके घर की कुर्की की तैयारी कर रही थी। 20 दिन पहले उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। तब से जेल में बंद है। आशंका है कि इसी विवाद में मोनू यादव के साथी को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed