फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot himself after murder of minor girl in mainpuri

एकतरफा प्यार में नाबालिग भतीजी की हत्या, आरोपी चाचा ने खुद को भी गोली मारी

Sat, 28 Dec 2019 08:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
young man shot himself after murder of minor girl in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में एक युवक ने शनिवार को एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। उसने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल आरोपी को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी युवक मृतक किशोरी का रिश्ते में चाचा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गोली मारने वाली बात कबूल की है। गांव में चर्चा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। किशोरी से एकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रिश्ते की 16 वर्षीय किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। लगातार युवक की ओर से परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जानमाल की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ इटावा जा रही थी किशोरी

धमकी से घबराकर शनिवार की शाम किशोरी और उसकी मां रिश्तेदारी में इटावा जा रहे थे। शाम करीब छह बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर युवक ने उन्हें रोक लिया और किशोरी को साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मां से मारपीट की। 

इस दौरान आरोपी ने तमंचा निकालकर किशोरी को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे गंभीर हालत होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। 

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने घायल अवस्था में अनिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी व खुद को गोली मारने की बात कबूल की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मृतका से एकतरफा प्रेम करता था। शादी से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed