फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Shot Died In Pilua Police Station Etah Crime News

एटा: प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रेमी और उसका पिता गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young Man Shot Died In Pilua Police Station Etah Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी है। प्रेमिका का भाई आरोपी पर बहन के साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता का गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग अपनी बुआ के लड़के निवासी कस्बा निधौलीकलां के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई ने परिजनों को बताया। उसने युवक से बहन के साथ निकाह करने को कहा। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। 
विज्ञापन



निकाह को लेकर गुरुवार को दोनों में नोकझोंक हो गई। इस पर आरोपी प्रेमिका के भाई को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शुक्रवार सुबह आरोपी अपने परिजनों के साथ मैक्स में सवार होकर युवती के घर पहुंच गया। उसने युवती के भाई को बुलाया, उसके बाहर आते ही आरोपियों ने उस पर तमंचों से गोलियां चला दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और उसका पिता गिरफ्तार

गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन भी घर के बाहर आ गए। इस पर आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बहन के साथ निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed