फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Shot Dead In Kasganj Villagers Protest At Police Station Crime News

कासगंज: चुनावी रंजिश में प्रधान के भाई की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, आक्रोशित लोगों ने घेरा थाना, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 04 Dec 2021 02:23 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 02:23 PM IST
सार

कासगंज में एक युवक की हत्या के बाद माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया जिसके बाद पीएसी को वहां भेजा गया।

विज्ञापन
Young Man Shot Dead In Kasganj Villagers Protest At Police Station Crime News
कासगंज: आक्रोशित लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद में अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में चुनावी रंजिश के चलते दिन दहाड़े ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश पनप गया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर थाने पर पथराव किया। थाने के बाहर मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप था। ग्रामीण सुबह के समय एक जानलेवा घटना के मामले में गिरफ्तार किए गए ग्राम प्रधान की रिहाई करने व हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आक्रोश के बीच पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। अफसरों के सामने भी ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया।

विज्ञापन

दो पक्षों में चल रही है पुरानी रंजिश 
घटना शनिवार लगभग सुबह 10:30 बजे की है। गांव के विनोद और रामकुमार सोलंकी के बीच प्रधानी के चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। विनोद हारा हुआ प्रत्याशी है, जबकि रामकुमार प्रधान है। बीती सात नवंबर को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय विनोद के समर्थक वीरेंद्र के गोली लगी थी। जिसमें रामकुमार सोलंकी को आरोपी बनाया गया। शनिवार को पुलिस ने गांव से रामकुमार सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विनोद पक्ष के पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान के घर के बाहर गाली गलौज की। विरोध करने पर अवैध असलाहों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

विज्ञापन

एक राहगीर को भी लगी गोली

ग्राम प्रधान के परिजनों के मुताबिक लगभग 20 राउंड गोलियां चलीं। जिसमें दो गोली ग्राम प्रधान के भाई यशवीर सिंह(32) पुत्र रमनपाल सिंह के पेट में लगीं और रास्ते से गुजर रहे गांव के ही पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र की आंख के समीप गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में यशवीर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश भड़क गया। थाने पर बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए पथराव किया। ग्रामीण ग्राम प्रधान को रिहा करने की मांग पर अड़े। सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम प्रधान की रिहाई के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता रमनपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप, धर्मेंद्र, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, विनोद, अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले में एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गांव देवपुर में दो पक्षों में विवाद हुआ। गोली लगने से एक की मौत हुई है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टीमें बना दी गई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...

कासगंज छात्रा हत्याकांड: सहेलियों ने बताया- खेल-खेल में दब गया था ट्रिगर, चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed