फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead at Police station khandoli crime news in hindi

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार

Thu, 06 Jun 2019 11:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
young man shot dead at Police station khandoli crime news in hindi
युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में गुरुवार की शाम भीड़भरे बाजार में बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण रंजिशन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


ग्राम उस्मानपुर निवासी दीपू उर्फ खलबली (30) पुत्र मोहन सिंह उर्फ छोटे लाल गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक लेकर आगरा-जलेसर मार्ग पर घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर आइस्क्रीम की ठेल पर खड़ा हुआ था। उसी समय बाइक से आए दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता। इससे पहले ही इनमें से एक युवक ने खलबली पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली खलबली की कनपटी पर लगी। जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद दूसरे युवक ने जमीन पर गिरे खलबली को दो और गोली मारी। जो उसकी पेट में लगी। साथ ही एक गोली उसके सिर में भी मार दी। इससे खलबली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। भरे बाजार में हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बावत गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने को तैयार नहीं है। खलबली की हत्या का कारण गांव में चल रही पूर्व प्रधान से रंजिश को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उस्मानपुर निवासी मृतक खलबली उर्फ दीपू भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। खंदौली, एत्माउददौला और एत्मादपुर थाने में उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट, जानलेवा हमले जैसे करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

गांव के पूर्व प्रधान बालाजी को भी पूर्व में खलबली ने गोली मारी थी। जिससे खलबली और पूर्व प्रधान के बीच रंजिश चली आ रही है। खलबली 16 जुलाई 2012 से जेल में निरुद्ध था। दो महीने पूर्व ही हाईकोर्ट से जमानत पाकर घर आया था

जेल से जमानत पर छूटने के बाद खलबली गांव में ही रह रहा था। उसके दो बड़े भाई अशोक और सुरेश है। दो बहनें भी हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है।

सबसे छोटी बहन पूजा की 20 जून को शादी है। हाथरस से बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उसकी मां रिश्तेदार को कार्ड देने पंजाब गई हुई है। घर पर भी कई और रिश्तेदार शादी की तैयारी के कारण घर पर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed