फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shoot himself after sister in law murder

यूपी: भाभी की गोली मारकर हत्या, देवर ने भी दी जान, लाशें देख सहम गए लोग

Mon, 13 Aug 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Aug 2018 05:31 PM IST
young man shoot himself after sister in law murder
महिला और उसके देवर के शव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। थाना नगला खंगर के गांव गलपुरा में एक युवक ने सोमवार को अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी।


वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि पुलिस को यह बताया गया है कि भाभी की हत्या करने वाला देवर गुस्सैल और सनकी मिजाज का था। 


वारदात के वक्त घर देवर-भाभी के अलावा कोई नहीं था। उसने 315 बोर के तमंचे से अपनी भाभी को गोली मारी। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।  
विज्ञापन

खेत पर गए थे परिवार के लोग

young man shoot himself after sister in law murder
घटनास्थल पर निरीक्षण करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह थाना नगला खंगर के गांव गलपुरा में सियाराम का बड़ा पुत्र बंटी (23) अपनी पत्नी सोनी उर्फ सुनीता (21 वर्ष) से खाना लेकर भदान पुल के पास अपनी कटिंग की दुकान को खोलेने के लिए चला गया। 

सियाराम और उनका छोटा पुत्र बबलू (18) घर पर ही थे। परिवार के बाकी लोग खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सियाराम को घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आयी। 

जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बबलू घर के अंदर से बदहवास की हालत में बाहर आया और तमंचे को फिर से लोड किया। इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर सटा कर खुद को गोली मार ली। 

कनपटी पर सटाकर मारी गोली

young man shoot himself after sister in law murder
सुनीता और बबलू का फाइल फोटो
सियाराम ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो सुनीता की कनपटी से भी खून की धार बह रही थी और उसकी भी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुट गयी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से घटना के सबूत जुटाए और हत्या में प्रयोग किए गए तमंचे और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया। 

मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान सचिन्द्र पटेल ने कहा कि अभी तक मामला देवर के द्वारा किसी विवाद के बाद अपनी भाभी किए हत्या करने का लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed