फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexually assaulted the girl on pretext of marriage in Firozabad

Firozabad: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन साल से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी, वीडियो किया वायरल

Tue, 19 Jul 2022 08:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 08:51 PM IST
सार

आरोपी युवक ने युवती का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। वह उससे मिलने के लिए बुलाता रहा। युवती के मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
young man sexually assaulted the girl on pretext of marriage in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवती के मना करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


टूंडला नगर निवासी एक युवती वर्ष 2019 में आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी। जहां उसकी मुलाकात राजस्थान के भरतपुर थाना मथुरा गेट अंतर्गत मोहल्ला रसाला निवासी अजीत कुमार से हुई थी। उसने युवती से मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद उसने युवती से फोन पर बात करना शुरू कर दिया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन

आगरा बुलाकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि 18 अक्तूबर 2019 को उसने उसे आगरा मिलने बुलाया। वह उसे अपने दोस्त राजा के घर मलपुरा आगरा ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसे 12 अप्रैल 2021 को फिर आगरा बुलाया। जब उसने मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तब मजबूरन युवती उससे मिलने आगरा गई तो वह उसे एक होटल में ले गया। उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे लगातार मिलने बुलाता रहा। मना करने पर चार दिन पहले उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। 

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

युवती का आरोप है कि आरोपी की मदद उसके मामा-मामी करते हैं। मामले में वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अजीत कुमार, उसके मामा-मामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed