{"_id":"61e13af8991768602c166b9e","slug":"young-man-sexual-assault-with-girl-made-video-after-friendship-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती फिर दिया दगा: गाजियाबाद के युवक ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दोस्ती फिर दिया दगा: गाजियाबाद के युवक ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
Fri, 14 Jan 2022 02:27 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:27 PM IST
सार
वीडियो बनाकर अब युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने एक युवती की एक अंतरंग वीडियो भी बनाई। युवक अब युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। परिवार वालों ने युवती के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर
मामला शिकोहाबाद नगर के एक मोहल्ला का है। युवती से युवक ने दोस्ती की आरोप है कि युवक झांसा देकर उसे दोस्त के घर ले गया और शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान युवक ने वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से कई बार रुपये मंगाए। परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इस संबंध में सीओ अनिवेश कुमार ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, नगर के एक मोहल्ला की युवती का फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर एक युवक ने अश्लील बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। युवक देवेंद्रपुरी चौकी निवाड़ी रोड गाजियाबाद का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
फार्म हाउस और होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा नेता के सहयोगी नहीं पकड़ सकी पुलिस, दहशत में पीड़िता