फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man put himself on fire by pouring petrol after dispute with his wife in Firozabad

Firozabad: पत्नी से विवाद होने के बाद खुद पर डाला पेट्रोल, पड़ोसी के घर से ली माचिस और लगा ली आग

Thu, 22 Sep 2022 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 07:56 PM IST
सार

पत्नी के हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने खौफनाक कदम उठाया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। घर में माचिस नहीं मिली, तो पड़ोसी के घर पहुंच गया। वहां से माचिस लेने के बाद खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
young man put himself on fire by pouring petrol after dispute with his wife in Firozabad
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के बीच युवक को देख मोहल्लें में चीख पुकार मच गई। लोगों ने प्रयास कर आग को बुझाया। परिजन उसे गंभीर झुलसी उपचार के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम थाना जसराना पचवा रोड मोहल्ला शीशपुरी निवासी युवक मुन्नेश (35) का पत्नी सपना के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के गुस्साए मुन्नेश ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच मुन्नेश चीखते हुए भागने लगा। आग की लपटों से युवक को घिरा देख चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल किया गया रेफर

लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान परिजन भी मौके पर आ गए। युवक में लगी आग को बुझाने के बाद आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने दी माचिस 

उपचार के लिए लेकर गए मुन्नेश के भाई संजीव एवं उसकी पत्नी गुंजा ने बताया कि घर में विवाद होने पर उसने पेट्रोल डाल लिया था। माचिस नहीं मिल रही थी। जिसके बाद मुन्नेश घर से दौड़कर बाहर निकल गया और पड़ोसी के घर पहुंचा। जानकारी होने के बाद भी पड़ोसी ने उसे माचिस दे दी। उसके बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed