फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered near yamuna expressway service road at surer mathura crime news

मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर युवक को गोलियों से भूना

Wed, 08 May 2019 07:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
young man murdered near yamuna expressway service road at surer mathura crime news
मृतक पंकज इंसेट में, छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे हरनौल अंडरपास (सर्विस रोड) के पास एक युवक को गोलियों से भूनकर मार दिया गया। जहां युवक का शव पड़ा था वहीं कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल, गिलाब बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि पहले शराब पी गई और उसके बाद हत्या हुई। घटना की वजह आठ बीघा जमीन को हड़पने का मामला बताया जा रहा है। तीन महीने पहले पिता की मौत के बाद जमीन का इकलौता वारिस वही था।
विज्ञापन

  
कोतवाली सुरीर के गांव हरनौल निवासी पंकज शर्मा(24) पुत्र स्व. पप्पू शर्मा मंगलवार की शाम छह बजे अपनी मौपेड लेकर घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच को गए तो पंकज का शव खून से लथपथ हालत में हरनौल अंडरपास के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि मौके से तीन कारतूस, शराब और गिलास बरामद किए गए हैं। संपत्ति हड़पने को युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सिर, पेट, सीने और जांघ में बेरहमी से गोलिया दागी गई हैं। मृतक की बहन माया देवी पत्नी संजय शर्मा ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पंकज शर्मा के पिता पप्पू शर्मा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। 30 जनवरी को सुरीर के मिरतना रोड पर पिता का शव पड़ा मिला था। हालांकि कोई मुकदमा इस मामले में दर्ज नहीं कराया गया था।

मां की पूर्व में बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। बहन की शादी हो गई थी तो पंकज घर में अकेला हो गया था। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पूर्व में गांव के युवक ने पंकज का मकान अपने नाम करवा लिया था, पर आठ बीघा जमीन आज भी पंकज के नाम थी। 

पिता पप्पू शर्मा ने इकलौते बेटे पंकज के इलाज के लिए 10 बीघा जमीन भी बेच दी थी। बताते हैं कि पंकज की किडनी खराब थीं। पंकज के इलाज कराते हुए पिता की तीन माह पूर्व ही मौत हो गई। पंकज ने सोमवार को गाली-गलौज, मारपीट और जमीन अपने नाम कराने की धमकी दिए जाने का मामला फूफा और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed