फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in ganjdundwara

युवक की हत्या कर शव गेहूं के खेत में डाला, परिजनों में कोहराम

Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
young man murdered in ganjdundwara
कासगंज के गंजडुंडवारा में युवक साहब सिंह की हत्या की घटना के बाद एकत्रित ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में मंगलवार की रात्रि एक युवक की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में डाल दिया गया। युवक मंगलवार की शाम भागवत कथा सुनने के लिए गया हुआ था। पिता ने मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हत्या मंगदपुर निवासी साहब सिंह (32) पुत्र कृपाल सिंह की हुई। वह मंगलवार को भागवत सुनने के लिए कहकर घर से गया हुआ था। जो रात तक घर वापस नहीं आया। उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। तलाश करते हुए जब वह गेहूं के खेत पर पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा हुआ मिल गया। युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस हत्या की सूचना पर गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी उच्चाधिकारियों को दीं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे, एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया, सीओ अजीत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर लिए नमूने
युवक साहब सिंह की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहां के नमूने भी एकत्रित किए गए हैं।

गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में युवक साहब सिंह पुत्र कृपाल सिंह पोस्टमार्टम कराया है। उसके सिर पर चोट का निशान लग रहा है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैँ। - रोहन प्रमोद बोत्रे, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed